कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत, तीन घायल, एक गंभीर
बस्ती, मई 31 -- कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी चौराहे पर शनिवार आधी रात साढ़े 12 बजे एक कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन टक्कर के बाद सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसे। इसके चलते जूता-चप्पल की दुकान और भूजा-मूंगफली की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें पिकअप पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के चलते चौराहे पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका। यह भी पढ़ें- कलवारी चौराहे पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.