शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- निगोही-संवाददाता।सोमवार आधी रात डालमिया चीनी मिल से पहले कंटेनर और टैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में गन्ना डालकर घर लौट रहे किसान के पुत्र की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निगोही थाना क्षेत्र के पैतापुर गांव निवासी सुरेश बाबू खेती-किसानी करते है। किसानी के काम में उनके बेटे भी खूब साथ निभाते है। सोमवार को उनका पुत्र हरिओम उर्फ शिवम(26) टैक्टर-ट्राली से अपना गन्ना लेकर डालमिया चीनी मिल गया था। टैक्टर गांव का रामपाल चला रहा था। रात लगभग 12बजे शिवम का गन्ना तुल सका। गन्ना उतारकर जब बह वापिस घर आ रहा था,तो बझेड़ा पुलिया के पास उसकी टैक्टर-ट्राली में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैक्टर-ट्राली खाई में पलट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.