एटा, जून 24 -- एटा, जीटी रोड पर तेज रफ्तार से जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इसकी चपेट में बकरी चरा रहे वृद्ध चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस की माने तो जाम लगाने का प्रयास किया। समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। हादसा बुधवार शाम को करीब सात बजे हुआ। थाना मलावन के गांव अकबरपुर के पास कंटेनर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे बकरी चराने गए दौजीराम (65) पुत्र जौहरी लाल निवासी अकबरपुर थाना मलावन चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलि...