कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, दो घंटे हाइवे पर जाम
उन्नाव, जून 5 -- सोहरामऊ, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोहरामऊ कस्बे के पास शुक्रवार को कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लखनऊ से उन्नाव की ओर जा रहा कंटेनर सोहरामऊ कस्बे के निकट किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क पर तिरछा खड़ा हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया और तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही सोहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुटी। यह भी पढ़ें- हाइवा ने सड़क पार कर रहे तीन मवेशियों को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम इसमें दो घंटे का वक्त लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि- दुर्घटना की वजह से जाम लगा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.