कंटीले तार में फंसकर भैंस की मौत, दी तहरीर
सीतापुर, मई 16 -- मानपुर। मानपुर के पडरिया में शनिवार शाम एक भैंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पशुपालक ने खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तार में करंट दौड़ाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पडरिया के रामसागर ने थाने पर तहरीर दी की शनिवार को उनकी भैंस चरकर वापस आ रही थी। इसी दौरान गांव के ही महेश यादव के खेत के पास पहुंचते समय वह खेत की मेड़ पर लगाए गए कंटीले तार में फंस गई। तार में करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.