बागपत, मई 7 -- दाहा। मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में कंटीले तारों में फंसकर एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हिरण की सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हिरण की मौत हो चुकी थी। मृत हिरण को संतनगर पौधशाला पर ले जाया गया। मौजिजाबाद नांगल के जंगल में गुरुवार को किसानों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई कि एक हिरण को आवारा कुत्तों ने घेर रखा है। हिरण भागते समय कंटीले तारों में फंसकर घायल हो गया जिसके शरीर से काफी खून बहने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन रक्षक संजीव कुमार, कैटिल गार्ड लाल्ला को लेकर मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक हिरण की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- गोला में घायल अवस्था में मिला हिरन, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा वन रक्षक संजीव कुमार ने बताया कि हिरण पाड़ा प्रजाति का है जिसकी मौत हो चुकी है उसे संत नगर पौधशाल...