भागलपुर, जून 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की रामपुर खुर्द पंचायत के कंझिया हुलास स्थान चौक के पास एक सब्जी दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकानदार रंजीत की दुकान में रखे सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना रविवार अहले सुबह दो से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान गश्त कर रही डायल 112 की टीम की नजर दुकान से उठ रही आग और धुएं पर पड़ी। टीम ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की अन्य द...