नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए बुधवार को कंझावला रोड ड्रेन परियोजना का शुभारंभ रोहिणी सेक्टर 21-22 में किया गया। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने इस कार्य का शुभारंभ किया। रविन्द्र इन्द्राज सिंह के अनुसार कंझावला रोड ड्रेन परियोजना (पंजाब स्वीट्स से रोहिणी सेक्टर-21/22 डिवाइडिंग रोड तक) तथा रोहिणी सेक्टर-20 एवं 21 ग्रामीण पुनरुद्धार परियोजना का कार्य बुधवार को शुरु किया गया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बवाना व...