गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा, संवाददाता। गुरुवार को जैक बोर्ड ने मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिलांतर्गत भंडरिया प्रखंड के संत अंथोनी हाईस्कूल कंजिया के विकास कुमार यादव 97.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर रहे। उसने 487 अंक हासिल किया है। उसके अलावा उक्त स्कूल के अनुराज खलखो ने 97.2 प्रतिशत 480 अंक हासिल कर तीसरा और जिया जायसवाल ने 95.60 प्रतिशत 478 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं एसपीडी हाईस्कूल हरिहरपुर के लव यादव ने 482 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। उसी स्कूल के जियाउल मुस्तफा ने 469 अंक लाकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- मैट्रिक परीक्षा में महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी स्कूल का शानदार प्रदर्शन उसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर नगर ऊंटारी के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के छह विद्या...