गंगापार, अप्रैल 7 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंजिया ग्राम सभा में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी।बताया जा रहा है कि अब तक ग्रामीणों को अंत्येष्टि के लिए उचित स्थान और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा यह पहल की गई है, जिससे न केवल व्यवस्थाएं बेहतर होंगी बल्कि स्वच्छता और सम्मानजनक अंतिम संस्कार भी सुनिश्चित हो सकेगा। निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही यह स्थल पूरी तरह से तैयार होकर ग्रामीणों को समर्पित कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.