लखीमपुरखीरी, जून 3 -- ​गोला गोकर्णनाथ। मुंडा विष्णु क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल भावना और दर्शकों के भारी उत्साह के बीच संपन्न हुआ। फाइनल में कंजा क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेलहरी क्रिकेट टीम को 53 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, जबकि बेलहरी की टीम उपविजेता रही।​फाइनल मुकाबले में कंजा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में कंजा की पूरी टीम 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और बेलहरी के सामने 16 ओवरों में 122 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलहरी की टीम कंजा के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 12 ओवरों में मात्र 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार कंजा की टीम ने चार ओवर शेष रहते हुए 53 रनों से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे टूर्ना...