गंगापार, मार्च 16 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा यमुना घाट से निकली अवैध बालू डंप करने का एक वीडियो सोशल मीडिया सहित एक्स हैंडल पर प्रसारित हो रहा है । हालांकि हिन्दुस्तान अखबार उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता।घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव के सड़क किनारे कई जगहों पर बालू डंप होने का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दे रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि उक्त बालू कंजासा यमुना घाट से अवैध खनन कर डंप की गई है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...