कंजर्वेटर से की माफी की लकड़ी दिलाने की मांग
विकासनगर, मई 29 -- त्यूणी, संवाददाता। जौनसार-बावर क्षेत्र के 39 खतों में पिछले तीन साल से देवदार की परंपरागत माफी की लकड़ी नहीं मिली है। शुक्रवार को हक-हकूक समिति ने यमुना वृत्त की कंजर्वेटर को ज्ञापन सौंपकर चकराता डिवीजन में जल्द लकड़ी छपान की कार्रवाई शुरू कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल कंजर्वेटर नीतू लक्ष्मी एम को बताया कि डीएफओ चकराता द्वारा छपान संबंधी लिखित आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी आदेशों पर समयानुसार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे जौनसार-बावर के 39 खतों के लोगों में निराशा और नाराजगी बढ़ रही है। तीन वर्षों से माफी की लकड़ी नहीं मिलने के कारण क्षेत्र की जनता परेशान है। यह भी पढ़ें- इंद्र देव ने बुझाई जौनसार-बावर के जंगलों की आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.