इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- जसवंतनगर। कंजड़ बस्ती में बुधवार सुबह शराब के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। लाठी-डंडों, पत्थरों और गुलेल से हुए हमले के कारण रामलीला मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 8 अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि कंजड़ कॉलोनी में दो पक्ष आपस में भिड़कर पथराव कर रहे हैं। मौके पर उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, शिवशंकर और लालजी पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे तो दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उपद्रवियों को काबू में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों में ओम बाबू, मनोज, संजय, पिंटू, समीर, सचिन, अजय, कृष्णा, दीपक, सुमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.