कंचौसी स्टेशन पर लगा वाटर कूलर, यात्रियों को मिलेगी राहत
औरैया, मई 13 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे प्रशासन ने वाटर कूलर स्थापित करा दिया है। इससे अब भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी मिल सकेगा। लंबे समय से स्टेशन पर शीतल पेयजल की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब तक स्टेशन पर लगे वाटर टैब से गर्म पानी आने के कारण यात्रियों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता था। गर्मी के मौसम में हालात ऐसे थे कि ट्रेन रुकते ही यात्री ठंडे पानी की तलाश में इधर-उधर दौड़ते थे, लेकिन नलों से गर्म पानी आने पर मायूस होकर लौट जाते थे। बताया गया कि इसी माह प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कंचौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की समस्या को देखते हुए उन्होंने रेलवे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.