कंचौसी स्टेशन पर फास्ट मेमू के ठहराव की मांग, रेल मंत्री व डीआरएम को किया ट्वीट
औरैया, अप्रैल 18 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन पर फास्ट मेमू ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आवाज उठाई है। गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली 64703 और अलीगढ़ से गोविंदपुरी आने वाली 64704 फास्ट मेमू के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रयागराज को ट्वीट कर ज्ञापन भेजा गया है। मांग करने वालों का कहना है कि कंचौसी स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव न होने से क्षेत्रीय यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आसपास के लोग इटावा, भरथना, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, कानपुर और रूरा जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन फास्ट मेमू के न रुकने से उन्हें वैकल्पिक और समय लेने वाले साधनों का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंचौसी एक महत्वपूर्ण स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.