कंचौसी स्टेशन पर कानपुर मेल समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग
औरैया, अगस्त 16 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर कानपुर मेल समेत कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज हो गई है। नगर के लोगों ने एक्स के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की है। उनका कहना है कि पर्याप्त ट्रेनों का ठहराव न होने से आसपास के यात्रियों को दूसरे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है।नगर निवासी सतीश गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक्स पर पोस्ट कर कानपुर मेल के कंचौसी स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। उनका कहना है कि स्टेशन से इटावा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, टूंडला, हाथरस, गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इटावा की ओर सुबह नौ बजे के बाद दोपहर में सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं मिलने से यात्रियों को फफूंद या झींझक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.