कंचौसी रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्था, बरसात में बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें
औरैया, जुलाई 9 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर बरसात के मौसम में अव्यवस्थाएं यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। प्लेटफॉर्म पर उगी खरपतवार, टपकते टीन शेड, बदहाल सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से रोजाना हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों का आरोप है कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। बरसात के कारण प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह खरपतवार उग आई है। यात्रियों का कहना है कि इससे जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा बना रहता है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कई स्थानों पर टीन शेड क्षतिग्रस्त हैं, जिनसे बारिश का पानी लगातार टपकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अकबरनगर स्टेशन पर गंदगी देख भड़के सीनियर डीसीएम पश्चिमी छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.