कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर एक घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीर
औरैया, मई 30 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी नगर की पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर शनिवार सुबह करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। फाटक बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में रोडवेज बस समेत कई छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। जानकारी के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लगातार ट्रेनों के आवागमन के चलते सुबह करीब नौ बजे रेलवे क्रासिंग बंद कर दी गई थी। पहले डीएफसी ट्रैक से दो मालगाड़ियों को पास कराया गया। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट से लगातार सात ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक लंबे समय तक बंद रहा। फाटक बंद होने से क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रसूलाबाद से औरैया की ओर जा रही रोडवेज बस भी जाम में फंस गई। इसके अलावा बाइक, कार, ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालक भी काफी देर तक परेशान रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.