औरैया, जून 23 -- भाग्यनगर ब्लॉक की कंचौसी ग्राम पंचायत में ग्राम समाज एवं निजी भूमि पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने खनन माफियाओं पर रातोंरात मिट्टी खुदाई कर भूमि को नुकसान पहुंचाने और सरकारी राजस्व की चोरी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में प्रशांत कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 1407 और 1408 में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित भूमि में ग्राम समाज की सरकारी जमीन के साथ कुछ निजी भूमि भी शामिल है। आरोप है कि खनन माफिया रात के समय चोरी-छिपे खुदाई कर भूमि को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी अवैध खनन को लेकर प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। एक महिला ने उपजिलाधिकारी औरैया...