औरैया, मई 22 -- कंचौसी, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक के कंचौसी गांव निवासी अर्पित गुप्ता ने वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। अर्पित गुप्ता का चयन विक्रम साराभाई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), तिरुवनंतपुरम में वैज्ञानिक/इंजीनियर (एससी) पद पर हुआ है। अर्पित गुप्ता, हरिओम गुप्ता के पुत्र हैं। लिखित परीक्षा के बाद चयन समिति द्वारा उनका साक्षात्कार 29 नवंबर 2025 को लिया गया था। अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद उनके वैज्ञानिक पद पर चयन की पुष्टि हुई। अर्पित के इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित होने की खबर मिलते ही कंचौसी कस्बा और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि अर्पित की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। राहु...