चम्पावत, दिसम्बर 26 -- लोहाघाट। कोलीढेक निवासी कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार मिला है। देहरादून में इंद्रमणी बड़ोनी की जयंती पर सोसायटी ऑफ मिशन फोर जी प्लस के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कार्यक्रम किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में कंचन ढेक को पुरस्कार दिया। उनकी उपलब्धि पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी, निर्मल माहरा,जीवन मेहता, पुष्पा पाटनी, शिवराज तड़ागी, एलएस यादव, लता वर्मा, रेनू गड़कोटी, सीमा जोशी आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.