देवरिया, जून 30 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार निर्माण परियोजना के तहत कंचनपुर-बघौचघाट-पकहां मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते बिहार बॉर्डर से पकहा तक 29 जून से 20 जुलाई भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पकहा के समीप निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की बीम डालने के लिए सड़क की पूरी चौड़ाई पर स्टेजिंग एवं सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से इस अवधि में ट्रक, डंपर, ट्रेलर एवं बस जैसे भारी वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, कार, जीप, बाइक, एम्बुलेंस तथा अन्य हल्के वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्द...