नई दिल्ली, जुलाई 4 -- WhatsApp के दुनियाभर 330 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। भारत इसका सबसे बड़ा बाजार है, जहां इसके लगभग 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इसे बड़े यूजरबेस के कारण यह अपराध का नया अड्डा भी बनता जा रहा है। धोखेबाज अब वॉट्सऐप के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं और स्कैम के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। वॉट्सैप स्कैम का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है और ये स्कैमर भी हर गुजरते दिन के साथ और ज्यादा चालाक होते जा रहे हैं। हाल ही में एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें स्कैमर आपके बॉस बनकर आपको जरूरी पेमेंट करने का मैसेज भेजते हैं। चिंता की बात यह है कि ये मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, बिल्कुल असली लगते हैं और उनमें सीनियर मैनेजमेंट जैसी गंभीरता भी होती है।आपका BOSS होने का दिखावा करते हैं हैकर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र...