नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। ग्लोबल टेंशन के बीच हालात बेकाबू होने लगे हैं और इसका खतरा पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर बढ़ने की आशंका है। इस बीच, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने एक बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक- स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए अपनी प्रमुख नीति ब्याज दर में 100 बेसिस प्वाइंट (1 प्रतिशत) की बढ़ोतरी कर दी। इस बढ़ोतरी के साथ पाकिस्तान में ब्याज दर 10.5 प्रतिशत से बढ़कर 11.5 प्रतिशत हो गई है। लगभग तीन साल में पहली बार है जब पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में इजाफा किया है।वजह क्या बताया गया? स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव को इस बढ़ोतरी का कारण बताया। केंद...