कंगारू मदर केयर एक अत्यंत प्रभावी व जीवनरक्षक पद्धति : डॉ. सुमित
दुमका, मई 16 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में अंतरराष्ट्रीय कंगारू मदर केयर जागरूकता दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित आनंद ने की। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में मना विश्व कंगारू मदर केयर दिवसकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमित आनंद ने कंगारू मदर केयर के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम वजन एवं समय पूर्व जन्मे नवजात शिशुओं के लिए केएमसी एक अत्यंत प्रभावी एवं जीवनरक्षक पद्धति है। मां और शिशु के बीच त्वचा से त्वचा संपर्क नवजात को गर्माहट प्रदान करता है, जिससे बच्चे के शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है तथा संक्रमण का खतरा कम होता है। बताया कि कंगारू मदर केयर से बच्चे का वजन तेजी से बढ़ता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.