कंगली में ठनका से नेपाली की मौत
बगहा, जुलाई 16 -- सिकटा, एक संवाददाता। कंगली थाने क्षेत्र के सद्भावका नदी पुल के नजदीक बॉर्डर रोड पर गुरुवार की सुबह ठनका से नेपाली ग्रामीण की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसकी पहचान नेपाल के परसा जिले के पोखरिया थाना क्षेत्र के सबैठवा गांव के रघुनाथ सहनी के पुत्र सिकंदर सहनी (45) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि नेपाली ग्रामीण एक डॉक्टर के यहां कम्पाउंडर का काम करता था। परिजन द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार करने के बाद पुत्र सत्यम कुमार सहनी के लिखित आवेदन पर शव को सौंप दी गई। जानकारी के अनुसार नेपाली ग्रामीण सिकंदर सहनी सिकटा बाजार से होमियोपैथी दवा लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के बीच अचानक उनपर ठनका गिर गया। इससे वे बुरी तरह झुलस गये और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनके पास से थैले में रखे होमियोपैथी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.