आगरा, फरवरी 13 -- सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने पुलिस रिपोर्ट पर एतराज जताते हुए अपनी दलीलें पेश कीं। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की कोर्ट ने मामले में अगली बहस के लिए छह मार्च की तिथि नियत की है। वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान और राजवीर सिंह ने तर्क दिया कि पुलिस ने पुनः पूर्ववत रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। यह भी पढ़ें- कासगंज में CCTV व वॉयस रिकॉर्डिंग से बोर्ड परीक्षा की कड़ी निगरानी विपक्षियों के बयान दर्ज नहीं किए गए। कंगना की ओर से उनकी अधिवक्ता द्वारा दिया गया बयान विधिक रूप से स्वीकार्य नहीं है। बता दें कि पिछली सुनवाई 29 जनवरी को हुई थी, जब थाना न्यू आगरा पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल की थी। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली व आसनसोल के लिए ह...