नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी व राजीव गांधी की मौत से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिमला के रहने वाले कैप्टन अतुल शर्मा ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी को आपराधिक शिकायत भेजी है। यह शिकायत गुरुवार को ईमेल के जरिए भेजी गई। इसकी कॉपी CID और साइबर क्राइम विंग के अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पोस्ट के कंटेन्ट और उसके डिजिटल स्रोत की विस्तृत जांच करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: शनिवार को 16 राज्यों में बारिश के आसार, 50 की स्पीड से चलेगी हवा शिकायत में कंगना रनौत के एक्स अकाउंट से 10 नवंबर को किए गए कुछ पोस्ट का जिक्र ह...