नई दिल्ली, अगस्त 11 -- लीजेंडरी एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान बॉलीवुड एक्टर्स को छात्रों के सपोर्ट में नहीं बोलने के लिए लताड़ा था। इसके बाद एक्टर-सिंगर पीयूष मिश्रा ने उस पर पलटवार किया था। दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री की तुलना मुंह में हड्डी पकड़े उस कुत्ते से की थी, जो भौंक नहीं सकता है। इसके पीयूष मिश्रा ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत ने पीयूष मिश्रा का सपोर्ट करते हुए नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहा है।'हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है' कंगना रनौत ने पीयूष मिश्रा की नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी के बाद कहा, "सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात ...