नई दिल्ली, जुलाई 29 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत इन दिनों Gen Z के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी करने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना ने युवा पीढ़ी को 'गटर' कह दिया था, इसको लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास ने उन्हें करारा जवाब दिया था। ऐसे में सौरव का वीडियो सामने आते ही कंगना ने पलटवार करते हुए उन पर निशाना साधा है। कंगना ने सौरव दास का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्हें 'यूजलेस और बेरोजगार' कहा। साथ ही कहा कि उनकी उम्र में वह 2 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं।कंगना ने सौरव दास को कहा- 'यूजलेस और बेरोजगार' पहले जान लेते हैं कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्...