नई दिल्ली, जून 9 -- कंगना रनौत की पब्लिक इमेज काफी बोल्ड और बिंदास है। उन्हें देखकर लगता नहीं है कि किसी भी चीज से डर लगता होगा। हालांकि सच्चाई इससे अलग है। उनसे जब पूछा गया कि क्या मन में कभी डाउट या डर आता है तो कंगना ने सरप्राइजिंग जवाब दिया। हालांकि इससे हम सब ही रिलेट करेंगे। कंगना ने बताया कि राजनीति में आने के बाद उन्हें कई बार बहुत छोटी बातों पर डर लगता है, जैसे क्या स्लीवलेस पहनना ठीक है?कंगना ने बताया सेल्फ डाउट कंगना इंडिया टुडे से बात कर रही थीं। उनसे पूछा गया कि बहादुरी से बोलने के अलावा कुछ है जिससे उन्हें डर लगा हो। इस पर कंगना ने बिना बताया कि उन्हें अक्सर सेल्फ डाउट से निपटना पड़ता है। कंगना जवाब देती हैं, 'आपको किसी भी चीज से डर लग सकता है। ऐसा नहीं कि यह बहुत बड़ी ही चीज हो। छोटी चीजें, जैसे क्या मैं किसी चीज के लिए अच्...