आगरा, अगस्त 29 -- भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध प्रस्तुत रिवीजन में शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए की कोर्ट में सुनवाई हुई। रिवीजनकर्ता के अधिवक्ताओं और अभियोजन की ओर से एडीजीसी प्रदीप शर्मा व मोहित पाल ने मूल पत्रावली तलब करने का आग्रह किया। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने अधीनस्थ न्यायालय से मूल पत्रावली तलब करने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई को पांच सितंबर नियत की है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 24 को कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। जो उनके और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.