आगरा संवाददाता, मई 21 -- कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में एक नया मोड़ आया है। फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी ने अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा को मानहानि, गलत तथ्यों के प्रस्तुतीकरण के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया कि वह भ्रामक बयान प्रकाशित कराने को लेकर सार्वजनिक स्पष्टीकरण और माफीनामा जारी करें। साथ ही यह भी कहा है कि 15 दिन के भीतर यह भी वचन दें कि वह कोई भी झूठा, भ्रामक या मानहानिकारक बयान देने से परहेज करेंगे। वहीं, अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा का कहना है कि वाद को वापस लेने के दबाव के लिए यह नोटिस दिया गया है जो गलत है। वह इसको लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की शरण लेंगे। कंगना रनौत की अधिवक्ता अनसूया चौधरी ने अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा को मानहानि आदि के आरोप में नोटिस भेज...