कंगना रनौत के घर में हार गई भाजपा, पर खुशी कांग्रेस को भी नहीं मिली
शिमला, जून 1 -- हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनावों में मंडी जिले के भांबला जिला परिषद वार्ड का नतीजा सबसे चर्चित परिणामों में शामिल हो गया है। मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के गृह क्षेत्र भांबला में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, हालांकि, खुशी कांग्रेस को भी नहीं मिली। यहां भाजपा की बागी उम्मीदवार अभिलाषा ठाकुर ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों के आधिकारिक समर्थित प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है। इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान महज एक सप्ताह पहले अभिलाषा ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ था। उस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया था। अब उसी उम्मीदवार ने चुनाव जीतकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, भांबला वार्ड से चुनाव लड़ रहीं अभिलाषा ठाकुर पर मतदान से कुछ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.