देहरादून, नवम्बर 16 -- भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में शिमला पुलिस ने सोनिया गांधी परिवार के बारे में एक पोस्ट को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब देहरादून पुलिस ने कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो भ्रामक दावों के साथ सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देहरादून पुलिस ने यह मामला उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की सचिव नेहा शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि देहरादून पुलिस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल करने के मामले में ऐक्शन लिया है। देहरादून पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है। इन पर राजपुर थाने में धारा 66(सी)/66(डी) आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह ...