आगरा, अक्टूबर 8 -- भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध प्रस्तुत रिवीजन में बुधवार को बहस नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने बहस के लिए 16 अक्तूबर नियत की है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 24 को कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जो उनके और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। बता दें कि अधीनस्थ न्यायालय ने परिवाद खारिज कर दिया था। अधिवक्ता ने आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.