कंगना के मामले में वादी ने बीसीआई को भेजा शिकायती पत्र
आगरा, जून 1 -- फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में अधिवक्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी रमाशंकर शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें नोटिस भेजकर अधिवक्ता अधिनियम का उल्लंघन किया गया तथा विचाराधीन वाद को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्वयं को 73 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता बताते हुए मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि मई माह में कंगना रनौत का पक्ष रखने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी ने भी रमाशंकर शर्मा को नोटिस भेजा था। यह भी पढ़ें- काला कोर्ट पहनने पर अधिवक्ता लिपिकों को रोकने का निर्देश नोटिस में उन पर मानहानि और तथ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.