आगरा, जून 6 -- सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद में शनिवार को सुनवाई हुई। जिसमें वादी के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पुलिस द्वारा प्रस्तुत आख्या को अधूरा बताते हुए उस पर आपत्ति जताई। उधर, कंगना की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता के बीमार होने का हवाला देकर बहस के लिए समय देने की मांग की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आठ जुलाई नियत की है। प्रार्थी/वादी रमाशंकर शर्मा की ओर से अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान व राजवीर सिंह ने प्रस्तुत अर्जी में कहा कि न्यू आगरा पुलिस ने विपक्षिया का न तो बयान लिया और न ही उनसे पूछताछ की, न ही कोई साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर ने दिया था कौन सा ज्ञान, अभीजित दिपके कितने पढ़े-लिखे; टॉप-5 न्यूज इसलिए पारिदर्शिता व न्यायहित में कंगना रनौत को न्य...