आगरा, अक्टूबर 7 -- सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 अक्तूबर नियत की है। बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा की हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के खिलाफ 11 सितंबर 2024 को अदालत में परिवाद दाखिल किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...