आगरा, मार्च 5 -- सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद में शुक्रवार को अदालत में सुनवाई होगी। पिछली तारीख पर वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने पुलिस आख्या पर एतराज जताते हुए दलीलें दी थीं। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की कोर्ट ने बहस के लिए छह मार्च नियत की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 2024 को अदालत में परिवाद दाखिल किया था। आरोप है कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे उनकी तथा लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.