गाज़ियाबाद, मई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मेरठ रोड पर चल रहे एनसीआरटीसी के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने कंक्रीट का बैरियर तोड़ते हुए दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मधुबन बापूधाम पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में प्रशासनिक प्रबंधक के पद पर कार्यरत राजकुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी मेरठ रोड पर एनसीआरटीसी परियोजना के तहत निर्माण कार्य कर रही है। तीन मई की रात करीब 1:50 बजे पिलर संख्या 640 पर बियरिंग रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान मुरादनगर से शहीद स्थल की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर निर्माण स्थल पर लगे कंक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.