बेगुसराय, मई 27 -- परिजनों में मचा कोहराम,कंकौल गांव में स्थिति तनावपूर्ण पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को उठाया, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव से मंगलवार को दो दोस्तों ने मिलकर दोस्त 15 वर्षीय विकास कुमार का अपहरण कर लिया। वह कंकौल गांव निवासी राम उदय यादव का पुत्र है। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसे बलिया ले जाकर विकास यादव को सौंप दिया। 24 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उसका अता पता नहीं चला। उसके बाद घर के बगल में लगे सीसीटीवी को देखा गया तो उसमें देखा गया कि गांव के ही मोहित उर्फ कारे यादव एक बाइक पर चढ़ा लेकर जा रहा है। उसके बाद मोहित को उसके घर पर जाकर पूछताछ की तो वह मुकरने लगा। बाद में परिजनों ने केस में फंसाने की धमकी दी व सीसीटीवी फुटेज का हवाला बताया तो अपहरण का राज खोला। यह भी पढ़ें- कचहरी गेट स...