रांची, मई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती के मामले में दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने जांच प्रक्रिया को तेज करने के लिए अहम निर्देश दिए हैं। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने जांच के दौरान मिले कंकाल और युवती के माता-पिता के डीएनए परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। अदालत ने उम्मीद जताई कि अगली सुनवाई से पहले जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी। कोर्ट ने आदेश दिया कि मामले के जांच अधिकारी और सहायक अधिकारी छह मई को रिम्स से कंकाल का नमूना तथा माता-पिता के डीएनए सैंपल लेकर एम्स देवघर पहुंचें। वहां एम्स के निदेशक नमूनों को विधिवत एकत्र कर सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (सीएफएसएल) कोलकाता भेजेंगे, जहां डीएनए मिलान कराया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 14...