कंकारी पंचायत में विहिप की कमेटी गठित
पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के कंकारी पंचायत में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की गई तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत समिति सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि बैठक में जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता जिला प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थेे। प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कंकारी पंचायत के लिए विश्व हिंदू परिषद पंचायत समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। हीरा चौधरी को पंचायत अध्यक्ष, नन्हकू चौधरी को पंचायत मंत्री तथा पवनदेव कुमार को बजरंग दल का पंचायत संयोजक बनाया गया। जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री अमित तिवारी एवं जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.