कंकरखेड़ा में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उड़ाए गमले के दो स्टैंड
मेरठ, जून 6 -- कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गली नंबर-1 में शुक्रवार तड़के बाइक सवार तीन नकाबपोश चोरों ने घर के बाहर से गमले के दो स्टैंड चोरी कर लिए। पूरी वारदात पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई। बताया गया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 4 बजकर 45 मिनट पर आदर्श नगर गली नंबर-1 में बाइक सवार तीन नकाबपोश श्रद्धापुरी रोड की तरफ से कॉलोनी में दाखिल हुए। वह मकान नंबर 43 अमित चौधरी के घर के बाहर खड़े हो गए। वहां से गमले के दो स्टैंड उठाए और बाइक पर लेकर श्रद्धापुरी की तरफ भाग निकले। पूरी वारदात पड़ोसी अंकित गुप्ता के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अंकित गुप्ता ने बताया कि 15 दिन पहले भी अमित चौधरी के घर के बाहर से गमले का एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.