मेरठ, मार्च 18 -- क्षेत्र के वार्ड पांच स्थित न्यू गोविंदपुरी में सोमवार शाम पेयजल की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो गई थी। शिवलोक पुरी के लोगों ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। जल-कल विभाग की टीम मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। वहीं, संजीव कुमार ने बताया कि यह मुख्य पाइपलाइन कंकरखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों को पेयजल उपलब्ध कराती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शिवलोक पुरी, न्यू शिवलोक पुरी, चौक मोहल्ला, मेहंदी मोहल्ला, जस्सू मोहल्ला, सुभाष पुरी, गोविंदपुरी, न्यू गोविंदपुरी, मैथीना मोहल्ला, रामनगर, मंगलपुरी, बादाम मंडी, अशोक पुरी, पटेल पुरी एवं प्रेम पुरी क्षेत्रों में मंगलवार शाम तक जल संकट की स्थिति बनी रही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.