मेरठ, अप्रैल 20 -- हाईवे स्थित एक गांव में रविवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब तीन महीने के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय महिला डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन और दवा देने के आरोप लगाए। हालांकि किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं की गई। नंगलाताशी चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस को किसी के खिलाफ कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। कंकरखेड़ा हाईवे स्थित एक गांव में रविवार को एक तीन महीने के बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे पास के ही एक क्लिनिक ले जाया गया था। जहां महिला डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया और दवा दी। जिसके कुछ समय बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही और गलत उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.