लखीसराय, जनवरी 16 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के हिरदनबीघा (रामनगर) निवासी कारू यादव के 21 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की पटना के कंकड़बाग इलाके में हुई हत्या के बाद पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र गौरव कुमार अपने पिता द्वारा संचालित ग्रिल की दुकान में हाथ बंटाता था। पीड़ित पिता कारू यादव ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से वे कंकड़बाग में ग्रिल की छोटी दुकान चलाते हैं। मकर संक्रांति पर्व को लेकर वे इन दिनों गांव आए हुए थे। जबकि दुकान का संचालन उनके पुत्र गौरव कुमार और सौरभ कुमार कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की शाम सिगरेट लाने को लेकर स्थानीय युवकों से हुए वाद-विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। परिजनों के अनुसार आरोपित युवकों ने पहले गौरव के साथ मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। बाद में चाकूबाजी की घटन...