पटना, फरवरी 21 -- कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस से खगड़िया जा रहे एक रेल यात्री की जेब से बदमाशों ने मोबाइल चुरा लिये। पीड़ित के खाते से 1.84 लाख उड़ा लिये। इस संबंध में कंकड़बाग निवासी पीड़ित ने रेल साइबर थाने में 20 फरवरी को केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है। कंकड़बाग निवासी को जरूरी काम से खगड़िया जाना था। वह 18 फरवरी को जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच से कटिहार जाने वाली इंटरसिटी में सवार हुए। ट्रेन में सवार होने के दौरान किसी ने उनकी जेब से मोबाइल उड़ा लिया। ट्रेन खुलने पर पीड़ित को मोबाइल चोरी होने का अहसास हुआ। मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। दो दिन बाद पटना लौटने पर बैंक जाकर उन्होंने खाते की जानकारी ली तो 1.84 लाख निकासी का पता चला। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर और पटना जंक्शन सा...